Showing posts with label Tour & Travel Guide. Show all posts
Showing posts with label Tour & Travel Guide. Show all posts

Sunday, May 23, 2021

Introduction Part Of Our Blog

www.ChalooUttarakhand.com

चलो   Uttarakhand ... 

तो आइये दोस्तों शुरू करते हैं उत्तराखंड के बारे में कुछ ख़ास जानकारियां और कुछ ख़ास और बहुत खूबसूरत जगह जहाँ पर आप लोग अपनी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल आराम के बिता सकते हैं। 


दोस्तों,
उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसे  देवभूमि (देवों  की  भूमि ) के नाम से जाना जाता है। 
इस राज्य की तुलना किसी भी खूबसूरत जगह से नही की जा सकती क्युकी यह अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। 
इस राज्य का नाम सुनते ही मन में अलग अलग  तरह के हसींन खूबसूरत पहाड़, कल- कल करती नदियां , हरे भरे बुग्याल, खूबसूरत पहाड़ियां, चिड़ियाओं की चहचाहट, खुशबूदार फूलों और ताजे फलों की महक, ठंडी ताज़ी हवाओं की सरसराहट के साथ-साथ पवित्रता का भाव मन में आने लगता है।
           पर्यटन की बात करे तो यहाँ पर एक से बढ़कर एक बहुत खूबसूरत जगह है, बड़े-बड़े धाम भी यहाँ की हवाओं को पवित्र करते हैं। अध्यात्म से जुडी हुयी कुछ रहस्य मई बातें  कुछ मनमोहक तीर्थ स्थनो  के साथ साथ पर्यटक स्थल  यहाँ  की खूबसूरती पर चार चाँद  लगा देते  हैं जहाँ पर आपने दोस्तों या परिवार के साथ कुछ पल सुकून के गुजार सकते हैं।



दोस्तों मैं आप लोगो को यहाँ पर इस वेबसाइट के जरिये उत्तराखंड में बहुत सारे  तीर्थ स्थानों के साथ  पर्यटन की जगहों के बारे में बताऊंगा और बताऊंगा कुछ एडवेंचर स्पॉट साथ ही आपको उस जगह तक पहुंचने और उसके बारे में कुछ ख़ास बातो को भी आपके साथ शेयर करूँगा।

आपके कोई भी सवाल हों तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी मिलते हैं अगली जानकारी के साथ ।