Uttarakhand "THE CALL OF NATURE"

Uttarakhand "THE CALL OF NATURE"
Let's Move Uttarakhand

"Shree BadriNath" Dham Religiousness

"Shree BadriNath" Dham Religiousness

The Roads Connect Not Only Two Places But Also Two Hearts.

The Roads Connect Not Only Two Places But Also Two Hearts.

Live With A Little Rest

Live With A Little Rest

Save Water Save Life.

Save Water Save Life.

Stay Healthy

Stay Healthy
Kaafal (Wild Cherry)

Latest Posts

Sunday, June 6, 2021

आखिर क्यों उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह को भारत का स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है

www.ChalooUttarakhand.com

आखिर क्यों  उत्तराखंड की इस खबसूरत जगह को भारत का  स्विट्ज़रलैंड जाता है। 

दोस्तों आज हम लोग एक ऐसी जगह के बारे में बात करने कजा रहे हैं जहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों के सपनो में आया करती है। एक ऐसी जगह जो किसी भी इंसान के मन को मोह लेती है।  एक ऐसी अनछुई अनसुनी  धरती जहाँ पर प्रकृति की सुंदरता अपने रंग बिखेर रही है। 

जी हाँ "चोपता"    (CHOPTA)

Chopta 


दोस्तों  आज हम लोग बात करेंगे भारत के मिनी स्विट्ज़रलैंड चोपता की , चोपता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चन्द्रशिला पर्वत की गोद में बसा हुआ एक ऐसा स्थान  है कि जिसकी सुंदरता किसी भी मेहमान का दिल जीत लेती है। 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मात्र 220 KM की दूरी पर है।  और रुद्रप्रयाग से सिर्फ 40 KM की दूरी पर यह स्थान पर्यटकों   के लिए किसी जन्नत से कम  नहीं। 

Picture Credit: SB Shubham
























दोस्तों  अगर आपने कभी जन्नत  या स्वर्ग की कल्पना की हो और उस जगह को अगर  आप हकीकत में देखना चाहते हों तो यकीन मानिये एक बार जरूर इस जगह पर जाए ये जगह अपने आप में एक स्वर्ग है। वैसे तो खूबसूरती देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में बसी हुयी है लेकिन यहाँ पर प्रकृति का अलग ही रूप दिखेगा। रुद्रप्रयाग से जब हम मन्दाकिनी नदी के किनारे से सड़क का सफर का सफर तय करते हुए उखीमठ पहुंचते हैं तो वहां से प्रकृति अपनी छटा बिखेरने लगती हैं घने जंगलों के बीच एक घूमाउदार सड़क चारों तरफ हरियाली और मीठी की ख़ूशबू और हिमालय की ऊँची -ऊँची बर्फ  ढकी हुई चोटियां अकल्पनीय सा लगता है मगर यह सच है। जैसे जैसे आप इस मार्ग पर आगे बढ़ते जायेंगे आप अपने सफर की थकान को यकीनन भूल जायेंगे थोड़ा आगे पहुंच कर आती है  आपकी मंजिल यानी चोपता यहाँ पर आपकी गाडी को छोड़ पैदल चलना होगा।  अब आप देवों  के देव महादेव तुंगनाथ मंदिर मार्ग पर आगे बढ़ेंगे (दोस्तों तुंगनाथ के बारे में आपको अगली पोस्ट में जानकारी दी जाएगी )जैसे जैसे आप पैदल आगे बढ़ेंगे यहाँ चल रही ठंडी और ताज़ी हवाएं आपके अंदर  एक नया जोश भर देंगी। मिटटी  की खुसबू और बाँझ बुरांस के पेड़ों की महक मन में एक नया जोश भरने लगती है और मन में आनंद की अनुभूति होने लगती है। इस ३ KM के ट्रैक पर आपको हर एक कदम पर प्रकृति का एक  एहसास होगा।  हरे भरे घास के मैदान (बुग्याल ) आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे इन बड़े बड़े  बुग्यालों में बैठकर एक सांस भरिये यकीन मानिये ये आपकी जिंदगी में कुछ पल के लिए तनाव को मुक्त कर देगी।  इन घास के बुग्यालों के सामने हिमालय के बर्फीले शिखर और हसींन वादियां किसी जन्नत से कम नहीं। 

Chopta Mountains 

Chopta













यह ३  कम का ट्रैक तुंगनाथ मंदिर से होते हुए चंद्रशिला मंदिर की  की चोटी  जाकर समाप्त होता है।
पर्यटकों में यह ट्रैक  बहुत ही रोमांचक और लोकप्रिय है।  तुंगनाथ मंदिर के दर्शन  के बाद जब हम चंद्रशिला की चोटी पर पहुंचते हैं तो शब्दों में उस एहसास को बयाँ करना बहुत ही मुश्किल है। 


वह पहुंचते ही आपको चारो ओर से बर्फ से ढकी हुयी चोटियां दिखेंगी और आप भी  उतनी ही ऊंचाई पर होंगे यकीन मानिये ये एहसास बहुत ही अकल्पनीय और अविश्वसनीय  है। अगर मौसम साथ दे तो बहुत बार इस चोटी से नीचे छाया हुआ कोहरा आपको बादलों से ऊपर होने का एहसास दिलाता है। फोटोग्राफी के लिए यह जगह सच में बहुत ही सुन्दर है प्रकृति के इस नज़ारे  को देख यहाँ प्रकृति की गोद में समां जाने का मन हर किसी का होता है।  






Chandrasila 



View from Chandrasila Peak




सचमुच में यहाँ का अकल्पनीय प्राकृतिक सौन्दर्य शुद्ध, साफ़ व हरित  वातावरण और साथ में  आस्था और भक्ति की धुन में मन यहीं खो जाता है। 

एक बार  आप भी यहाँ जरूर आइये।




दोस्तों आशा  है आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी अपना फीडबैक कमेंट कर जरूर बताइये। इससे जुड़े हुए किसी भी सवाल या ट्रेवल एंड स्टे पैकेज की जानकारी आप वेबसाइट  से ले  सकते हैं या हमारी ऑफिसियल ई -मेल आईडी पर हमें मेल कर सकते हैं।

Thursday, May 27, 2021

DHARI DEVI TEMPLE MYSTERY (जानिये इस मंदिर की कुछ अनसुनी कहानी और इस मंदिर में मांगी मन्नत कैसे पूरी होती है)

www.ChalooUttarakhand.com


DHARI DEVI -(धारी  देवी ) प्राचीन सिद्धपीठ 

तो आइये दोस्तों आज  हम  शुरू करते हैं एक ऐसे मंदिर के बारे में जहा की मान्यताऐं बहुत ही अनोखी हैं और साथ ही इस  देवी को अलोकिक शक्तियों की देवी कहा जाता है।  यहाँ मांगी गयी मन्नत जरूर पूरी होती है। 
                               जी हाँ दोस्तों आज हम जिस मंदिर की बात कर रहें हैं माँ  धारी देवी यह सिद्धपीठ  बहुत ही प्राचीन समय का है।  बात करे इस मंदिर के बारे में तो यह मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ केदारनाथ मार्ग में पड़ाव  श्रीनगर से मात्र 18 KM  की दूरी पर है।  
यदि आपको कभी देवी के दर्शन का मौका नही मिला तो अब प्रयास करें।


माँ धारी  देवी की कहानी मान्यताओं के अनुसार यहाँ  पर  देवी की मूर्ति का सिर  वाला  भाग  कालीमठ मंदिर से बाढ के पानी में  बह कर  नदी किनारे पानी के बहाव के साथ इस जगह ( धारी ) पर आया था।  और  वहाँ के लोगो ने माँ के इस मूर्ति को ऊँची पहाड़ की चोटी पर रख दिया। बाद में वहां  पर माता का मंदिर बनाया गया। 
दोस्तों यह मंदिर माता काली का एक रूप है जिसे वह पर धारी देवी के नाम से जाना जाता है।  माना जाता है की यहाँ पर देवी की मूर्ति अपने रूप बदली करती है।
 

सुबह के समय की मूर्ति अपने बाल रूप (कन्या ) रूप में दिखाई पड़ती है।



                               तो वही दिन के समय यह युवती रूप में 




तथा शाम ढलते- ढलते यह माँ की प्रतिमा वृद्धा रूप में परिवर्तित हो जाती है और यह चमत्कार हर दिन देखने को मिलता है। 

                          कहा जाता है यहाँ पर प्राचीन काल में माता के आशीर्वाद से बहुत लोगो ने सिद्धि प्राप्त की। 
मान्यता के अनुसार यह देवी बद्रीनाथ केदारनाथ धाम की रक्षा करती है।  
अलकनंदा नदी पर बने  विधुत  बाँध की वजह से इस मंदिर को अपने यथा स्थान से दूसरी जगह पर शिफ्ट करना था।  स्थानीय लोगो और पुजारियों के बहुत मना  करने के बाद भी प्रशासन ने इस मंदिर को अपने यथा स्थान से दूसरी  जगह पर शिफ्ट कर दिया। 


यह  भी माना जाता उत्तराखंड  की जून 2013 उत्तराखंड  की प्राकृतिक आपदा आने का कारण माना जाता है कि माता का क्रोध है।  इस मूर्ति को अपने स्थान से हटाया गया था। आज यह मंदिर अलकनंदा नदी के ठीक बीचो बीच  बना हुआ है लेकिन आज भी इस मंदिर में वही आस्था वही  शक्तियां हैं।  यह मंदिर अपने पुराने ढाँचे के साथ अलकनन्दा नदी के ठीक बीच में पिलर्स पर वहीँ स्थापित कर दिया गया है ।
भक्तों की भीड़ तो हर समय इस मंदिर पर दर्शन के लिए लगी ही होती है लेकिन नवरात्र के समय यहाँ पर श्रद्धालु   बड़ी मात्रा में  दर्शन  पाने के लिए पहुंचते हैं। 


इस मंदिर में पुजारी उसी धारी गांव के पांडेय लोग हैं जो बड़ी निष्ठा और आस्था से माँ की पूजा अर्चना करते हैं।
दोस्तों यहाँ पर  जो भी भक्त सच्चे मन से माँ से मन्नत मांगता है माता रानी उसकी मन्नत जरूर पूरी करती है। 
आप भी माता के  दर्शन  के लिए जरूर आयें। 


                                                     (pictures of Dhari Devi)



तो आपको ये पोस्ट कैसी लगी आशा  है आपको यह पोस्ट पसंद  आयी होगी आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बताये। 
दोस्तोँ , अगर आप को इससे सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए हो या आप भी यात्रा प्लान कर रहें हों तो  यात्रा से जुडी हुयी कोई भी जानकारी या बेस्ट यात्रा प्लान के लिए आप हमारी ऑफिसियल मेल आईडी पर हमें  ई -मेल कर सकते हैं । 


 

Sunday, May 23, 2021

Introduction Part Of Our Blog

www.ChalooUttarakhand.com

चलो   Uttarakhand ... 

तो आइये दोस्तों शुरू करते हैं उत्तराखंड के बारे में कुछ ख़ास जानकारियां और कुछ ख़ास और बहुत खूबसूरत जगह जहाँ पर आप लोग अपनी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल आराम के बिता सकते हैं। 


दोस्तों,
त्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसे  देवभूमि (देवों  की  भूमि ) के नाम से जाना जाता है। 
इस राज्य की तुलना किसी भी खूबसूरत जगह से नही की जा सकती क्युकी यह अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। 
इस राज्य का नाम सुनते ही मन में अलग अलग  तरह के हसींन खूबसूरत पहाड़, कल- कल करती नदियां , हरे भरे बुग्याल, खूबसूरत पहाड़ियां, चिड़ियाओं की चहचाहट, खुशबूदार फूलों और ताजे फलों की महक, ठंडी ताज़ी हवाओं की सरसराहट के साथ-साथ पवित्रता का भाव मन में आने लगता है
           पर्यटन की बात करे तो यहाँ पर एक से बढ़कर एक बहुत खूबसूरत जगह है, बड़े-बड़े धाम भी यहाँ की हवाओं को पवित्र करते हैं। अध्यात्म से जुडी हुयी कुछ रहस्य मई बातें  कुछ मनमोहक तीर्थ स्थनो  के साथ साथ पर्यटक स्थल  यहाँ  की खूबसूरती पर चार चाँद  लगा देते  हैं जहाँ पर आपने दोस्तों या परिवार के साथ कुछ पल सुकून के गुजार सकते हैं



दोस्तों मैं आप लोगो को यहाँ पर इस वेबसाइट के जरिये उत्तराखंड में बहुत सारे  तीर्थ स्थानों के साथ  पर्यटन की जगहों के बारे में बताऊंगा और बताऊंगा कुछ एडवेंचर स्पॉट साथ ही आपको उस जगह तक पहुंचने और उसके बारे में कुछ ख़ास बातो को भी आपके साथ शेयर करूँगा।

आपके कोई भी सवाल हों तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी मिलते हैं अगली जानकारी के साथ 


Our Best Places

  • Shree Kedaar Nath DhamLord Shiva
  • Shree Badri Nath DhamLord Vishnu
  • Maa Dhari DeviGoddess Kaali
  • Shree Hanol MahadevLord Shiva Temple
  • Beautiful Vally Of FlowerTourist Place
  • Auli MountainsSnow Sports